Home Pauranik Katha भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें-These 10 things must be done in the worship of Lord Krishna

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें-These 10 things must be done in the worship of Lord Krishna

8 second read
0
0
140
Shri Krishan Ki Puja Me Jruri Honi Chahiye Ye 10 Chij
Lord Shri Krishna Worship :  Bhagwan Shri Krishn ki puja samagri – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में 10 चीजों का होना बहुत जरूरी है। आज हम आपको उन्हीं 10 चीजों के बारे में बता रहे हैं।

1

आसान – श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापना सुंदर आसान पर करनी चाहिए। आसान लाल, पीले या केसरिया रंग का व बेलबूटों-रत्नों से सजा हुआ होना चाहिए।

पाघ – जिस बर्तन में भगवान के चरणों को धोया जाता है, उसे पाघ कहते है। इसमें शुद्ध पानी भरकर, फूलों की पंखुड़ियां डालनी चाहिए।

पंचामृत – यह शहद, घी, दही, दूध और शक्कर को मिलाकर तैयार करना चाहिए। फिर शुद्ध बर्तन में उसका भोग भगवान को लगाएं।

अनुलेपन – पूजा में उपयोग आने वाले दूर्वा, कुंकुम, चावल, अबीर, अगरु, सुगंधित फूल और शुद्ध जल को अनुलेपन कहा जाता है।

आचमनीय – आचमन (शुद्धिकरण) के लिए प्रयोग में आने वाला जल आचमनीय कहलाता है। इसमें सुगंधित द्रव्य व फूल डालने चाहिए।

स्नानीय – श्रीकृष्ण के स्नान के लिए प्रयोग में आने वाले द्रव्यों (पानी, दूध, इत्र व अन्य सुगन्धित प्रदार्थ) को स्नानीय कहा जाता है।

फूल – भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में सुगन्धित और ताजे फूलों का बहुत महत्व माना जाता है। इसलिए शुद्ध और ताज़े फूलों का ही प्रयोग करना चाहिए।

भोग – जन्माष्टमी की पूजा के लिए बनाए जा रहें भोग में मिश्री, ताज़ी मिठाइयां, ताजे फल, लड्डू, खीर, तुलसी के पत्ते शामिल करने चाहिए।

धुप – विभिन्न पेड़ों के अच्छे गोंद तथा अन्य सुगंधित प्रदार्थों से बनी धूप (अगरबती) भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय मानी जाती है।

दीप – चांदी, तांबे या मिट्टी के बने दिए में गाय का शुद्ध घी डालकर भगवान की आरती विधि-विधान पूर्वक उतारनी चाहिए।

Load More Related Articles
Load More By amitgupta
Load More In Pauranik Katha

Leave a Reply

Check Also

What is Account Master & How to Create Modify and Delete

What is Account Master & How to Create Modify and Delete Administration > Masters &…