Search

पुनर्जन्म || क्यों हम अपने पिछले जन्म को याद नहीं रख पाते? – Rebirth – Why can’t we remember our previous birth?

क्यों हम अपने पिछले जन्म को याद नहीं रख पाते?
1. यादें
क्या आपको याद है कि आपने आज सुभा नाश्ते में क्या खाया था? कल रात को आपने खाने के बाद मीठे में क्या लिया था? रात में टीवी पर कौन सा प्रोग्राम देखा था? बीते कल आपने किस रंग के कपड़े पहने थे? क्या आपको याद है कि पिछले हफ्ते आपने अपने किस दोस्त को फोन किया था? यदि आपको इन सभी सवालों के सही जवाब पता है तो हम आपकी याद्दाश्त को सलाम करते हैं?

1565401534 2531

2. कितनी तेज़ है आपकी याद्दाश्त?
लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं जो आप चाहकर भी याद नहीं रख पाते। नहीं… यह बातें आज, कल या बीते हुए दिनों-महीनों की नहीं है। दरअसल हम आपके पिछले जन्म की बात कर रहे हैं। आप मानें या ना मानें, लेकिन अब तो साइंस ने भी इंसान के पिछले जन्म की बात को सच माना है।
3. मनुष्य योनि
एक व्यक्ति विभिन्न योनियों को पार करके मनुष्य योनि में जन्म लेता है, धार्मिक शास्त्रों में मनुष्य योनि ऐसी योनि है जिसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है। कहते हैं कि मनुष्य रूप में जन्म लेकर ही इंसान खुद को जन्म-मरण के चक्र से मुक्त कर सकता है। खुद को ईश्वर को समर्पित करके वह मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है, लेकिन मोह-माया में फंसा मनुष्य अपने इस योनि में आने के मकसद को भूल जाता है।
4. पिछला जन्म
लेकिन यह बातें ना तो हमारे सवाल का जवाब हैं और ना ही हमारा असली मुद्दा। सवाल तो यह है कि क्या आप अपने पिछले जन्म की किसी भी बात से वाकिफ़ हैं? क्या आपको कुछ भी याद है? आपने किस योनि में जन्म लिया था, जीवन भर क्या किया, या ऐसा कुछ भी याद है जो आपके पिछले जन्म से जुड़ा हो?
5. क्यों याद नहीं रहता?
99 प्रतिशत लोगों का जवाब नहीं में ही होगा…. क्योंकि विज्ञान का भी यही मानना है कि पिछले जन्म की बातों को याद रख पाना नामुमकिन-सा है। वैज्ञानिकों की मानें तो कैमिकल ऑसीटॉसिन नामक एक चीज़ जो गर्भधारण या फिर एक गर्भवति महिला से जुड़ी होती है, यह वस्तु गर्भधारण के समय ही मां के गर्भ में निकल जाती है।
6. क्या है कारण?
यदि यह तत्व शिशु के साथ ही मां के गर्भ से बाहर आए तो वह अपने पिछले जन्म की सभी बातों को साफ-साफ याद रख सकता है। इसके बाद पिछले जन्म की यादों को भूल जाने की तीसरा कारण प्राकृति से जुड़ा है, जिसके अनुसार यह के मानसिक बात है कि हम पिछले जन्म की बातों को भूल जाते हैं क्योंकि मनुष्य का दिमाग बुरी बातों को भूलने के लिए बना है।
7. पिछले जन्म का दर्द
दर्द और बुराई जितनी जल्दी दिमाग से निकल जाए अच्छा रहता है। उदाहरण के लिए यदि पिछले जन्म में किसी की मृत्यु सड़क दुर्घटना से हुई हो और यह बात उसे अगले जन्म में भी याद रहे तो वह सारी ज़िंदगी ऐसी दुर्घटना ना हो इस खौफ़ में जीता रहेगा।
8. प्राकृति का नियम
इसलिए बेहतर है कि प्राकृति उससे उसके पिछले जन्म की यादों को छीन लेती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपने पिछले जन्म की बातें याद रहती हैं। वे कहां रहते थे, उनका क्या नाम था, उनके माता-पिता कौन थे, उन्हें यह याद आ जाता है।
9. विभिन्न शोध
विशेषज्ञों के अनुसार इस बात पर भी विभिन्न शोध किए गए कि आखिर वे लोग जिन्हें अपने पिछला जन्म बिल्कुल भी याद नहीं रहता वे उनसे कैसे अलग हैं जिन्हें पिछले जन्म की बातें याद आ जाती हैं। दोनों में क्या अंतर है यह जानने के लिए शोधकर्ताओं ने कई शोध किए और फिर कुछ नतीजों पर पहुंचे।
10. और जिन्हें याद रहता है…
शोधकर्ताओं के अनुसार यह सारा खेल ‘कर्मों’ का है…. उस विशेष आत्मा के कर्म उसे उसके पिछले जन्म की ओर खींचकर ले जाते हैं। उनके उन जन्म में कुछ तो ऐसा हुआ होता है जो उन्हें अगले जन्म तक भी उन बातों को भूलने नहीं देता। और यह वाक्या लाखों-करोड़ों में से एक-दो लोगों के साथ ही होता है।
Share this article :
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

CALLENDER
September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
FOLLOW & SUBSCRIBE