Search

आयुर्वेद के अनुसार इन चीजों को कभी नहीं खाना चाहिए एक साथ, सेहत पर पड़ता है बुरा असर-According to Ayurveda, these things should never be eaten together, it affects the health

Ayurveda : Never eat these foods together – जब खाना टेस्टी हो तो खाने वाले स्वाद में खो जाते हैं। वे ये भूल ही जाते हैं कि खाने के भी कुछ नियम होते हैं। यदि खाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान न रखा जाए तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए खाने में बैलेंस्ड डाइट की बात हमेशा कही जाती है। इसके साथ ही खाने के सही कॉम्बिनेशंस की जानकारी भी जरूरी है, यानी किन चीजों को एक साथ खाना चाहिए और किन चीजों को नहीं। आयुर्वेद में ऐसी कई चीजों का वर्णन मिलता है जिन्हें साथ खाना सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।

download 3

इन्हीं चीजों के बारे में हम कई बार अपने घर के बड़े- बूढ़ों से भी सुनते है, लेकिन अंधविश्वास समझकर उनकी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। दरअसल, बहुत कम लोग जानते हैं कि फूड कॉम्बिनेशन का भी सेहत पर अच्छा व बुरा प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही फूड कॉम्बिनेशन्स के बारे में जिन्हें साथ में लेना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

1. दूध के साथ दही

दूध के साथ दही लेना सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। दरअसल, दूध और दही दोनों की तासीर अलग होती है। इन्हें साथ लेने पर पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

2. चिकन के साथ मिठाई

चिकन के साथ जूस या मिठाई आदि का शौक रखने वालों को भी इनके एक साथ सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पेट खराब हो सकता है।

3. कोल्डड्रिंक के बाद पान मसाला

कोल्डड्रिंक पीने के बाद या पहले कभी भी पिपरमेंट युक्त पान मसाला या किसी अन्य चीज सेवन नहीं करना चाहिए। कोल्डड्रिंक व पिपरमेंट को मिलाने पर साइनाइड बनता है जो कि जहर के समान काम करता है।

4. आलू और चावल

कई लोग आलू व चावल के शौकीन होते हैं, लेकिन ऐसे लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इन दोनों को एक साथ न खाएं। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।

5. प्याज और दूध

प्याज और दूध को कभी एक साथ नहीं लेना चाहिए। प्याज के साथ दूध के सेवन से कई तरह के त्वचा रोग जैसे दाद,खाज ,खुजली,एग्जिमा सोराईसिस, आदि होने की संभावना होती है।

6. दही व मछली

दही की तासीर ठंडी है। उसे किसी भी गर्म चीज के साथ नहीं लेना चाहिए। मछली की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए उसे दही के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे गैस, एलर्जी और स्किन की बीमारियां हो सकती हैं। दही के अलावा शहद को भी गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।

7. खाने के साथ फल

आयुर्वेद के अनुसार खाने के साथ फल नहीं खाना चाहिए। दोनों ही चीजों का कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के पाचन का मेकैनिज्म अलग होता है। नीबू, संतरा, अनानास आदि खट्टे फल एसिडिक होते हैं। दोनों को साथ खाया जाए तो कार्बोहाइड्रेट या स्टार्च की पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे कब्ज, डायरिया या अपच की
शिकायत हो सकती है।

8. दूध के साथ नींबू

दूध के साथ नींबू या खटाई युक्त चीजें लेना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। दोनों का एक साथ सेवन करने पर एसिडिटी हो सकती है।

9. उड़द की दाल के साथ दही

उड़द की दाल के साथ दही खाना बहुत नुकसान पहुंचाने वाला होता है। माना जाता है कि इनके लगातार सेवन से दिल से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

10. दही के साथ न खाएं पराठा

दही के साथ पराठा या अन्य तली हुई चीजों को लेने पर दही फैट के पाचन में रुकावट पैदा करता है। इससे फैट्स से मिलने वाली एनर्जी शरीर को नहीं मिल पाती हैं।

Share this article :
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply