Search

आरती श्री राधाजी की – हिन्दुओ के व्रत और त्योहार

आरती श्री राधाजी की 

आरती राधा जी की कीजे। टेक
 कृष्ण संग जो करे निवासा, कृष्ण करें जिन पर विश्वासा।
 आरति वृषभानु लली की कीजै। 
कृष्णचन्द्र की करी सहाई, मुंह में आनि रूप दिखलाई। 
उस शक्ति की आरती कीजे आरती… 
नन्द पुत्र से प्रीति बढ़ाई, जमुना तट पर रास रचाई। 
आरती रास रचाई की कीजे। आरती ….
प्रेम राह जिसने बतलाई, निर्गुण भक्ति नहीं अपनाई। 
आरती राधा जी की कीजे। आरती …. 
दुनिया की जो रक्षा करती, भक्तजनों के दुख सब हरती। 
आरती दुःख हरणी जी की कीजे। आरती …. 
कृष्णचन्द्र ने प्रेम बढ़ाया, विपिन बीच में रास रचाया। 
आरती कृष्णप्रिया की कीजे। आरती ….. 
दुनिया की जो जननि कहावे, निज पुत्रों की धीर बँधावे।
 आरती जगत मात की कीजे। आरती … 
निज पुत्रों के काज सँवारे, रनवीरा के कष्ट निवारे। 
आरती विश्वमात की कीजे। आरती … 
Share this article :
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

CALLENDER
September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
FOLLOW & SUBSCRIBE