Search

देव जगाने का गीत – हिन्दुओ के व्रत और त्योहार

देव जगाने का गीत 

images%20(47)
1. मूली का पत्ता हरिया भरिया ईश्वर का मुख पानो भरिया, मूली का पत्ता हरिया भरिया रविन्द्र का मुख पानो भरिया। (इसी तरह से परिवार के सब लड़कों के नाम लेते हैं।)
 2. ओल्या-कोल्या धरे अनार जीयो वीरेन्द्र तेरे यार। ओल्या कोल्या धीरे अनार जीयो पुनीत तेरे यार। (इसी तरह से परिवार के सब लड़कों के नाम लेवें।) 
3. ओल्या कोल्या धरे पंज गे टे जीये विमला तेरे बेटे। ओलल्‍्या कोल्या धरे पंज गटटे जीयो मनीष तेरे बेटे। (इसी तरह से सब परिवार की सब बहुओं के नाम लेते हैं।)
 4. ओल्या कोल्या धरे अंजीर जीयो सरला तेरे बीर। ओल्या कोल्या धरे अंजीर जीयो पूनम तेरे बीर। (इसी तरह से परिवार की सब लड़कियों के नाम लेते हैं।)
 5. ओल्या कोल्या लटके चाबी एक दीपा ये तेरी भाभी। ओल्या कोल्या लटके चाबी एक शगुन ये तेरी भाभी। (इस तरह से परिवार की सब लडकियों के नाम लेते हैं।)
 6. बुल बुलडी ने घालो गाड़ी राज करे राजेन्द्र की दादी। बुल बुलडी ने घालो गाड़ी राज करे पंकज की दादी। बुल बुलडी ने घालो गाड़ी राज करे रोहण की दादी। (इसी तरह से परिवार के सब लड॒कों के नाम लेते हें।)
 7, जितनी इस घर सींक सलाई उतनी इस घर बहुअड आई जितनी खूंटी टांगू सूत उतने इस घर जनमे पूत। जितने इस घर ईट रोडे उतने इस घर हाथी घोडे। 
8. उठ नारायण, बैठ नारायण, चल चना के खेत नारायण। 
मैं बोऊँ तू सींच नारायण, मैं काटू तू उठा नागयण। मैं पीसू तू छान नारायण, मैं पोऊ तू खा नागयण।
9. कोरा करवा शीतल पानी, उठो देयो पियो पानी। उठो देवा, बैठो देवा, अंगुगिया चटकाओ देवा। जागो जागो गर्ग गोतियों के देवा। (इसी तरह अपने अपने गोत्र का नाम लेते हैं।) 
Share this article :
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply