Search

किस शिवलिंग का अभिषेक करने से मिलता है कौन सा फल-Which result is obtained by consecrating which Shivling

Shivling (16 types) abhishek benefits in Hindi : किस शिवलिंग का अभिषेक करने से मिलता है कौन सा फल – वैसे तो भगवान शिव का अभिषेक हमेशा करना चाहिए, लेकिन सावन महीना का कुछ खास होता है। यह महीना भगवान का विशेष रूप से प्रिय माना जाता है। कई ग्रंथों में भी इस बात का वर्णन मिलता है। भगवान शिव का अभिषेक करने पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है मनोकामना पूरी होती है। धर्मसिन्धू के दूसरे परिच्छेद के अनुसार, अगर किसी खास फल की इच्छा हो तो भगवान के विशेष शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए।

shivling 1b 1438770434 1

विशेष शिवलिंग का अभिषेक करने पर मिलेगे यह फल

1. सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सत्यलोक (स्वर्ग) की प्राप्ति होती है।

2. मोती के शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों का नाश होता है।

3. हीरे से निर्मित शिवलिंग पर अभिषेक करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

4. पुखराज के शिवलिंग पर अभिषेक करने से धन-लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

5. नीलम के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सम्मान की प्राप्ति होती है।

6. स्फटिक के शिवलिंग पर अभिषेक करने से मनुष्य की सारी कामनाएं पूरी हो जाती हैं।

7. चांदी से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से पितरों की मुक्ति होती है।

8. ताम्बे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से लम्बी आयु की प्राप्ति होती है।

9. पीतल से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से सुखों की प्राप्ति होती है।

10. कांस्य के शिवलिंग पर अभिषेक करने से यश (प्रसिद्धि) की प्राप्ति होती है।

11. लोहे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है।

12. आटे से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।

13. उड़द के आटे से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने पर सुंदर पत्नी की प्राप्ति होती है।

14. मक्खन से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने पर सभी सुख प्राप्त होते है।

15. गुड़ के शिवलिंग पर अभिषेक करने से अन्न की प्राप्ति होती है।

16. बांस के शिवलिंग पर अभिषेक करने से वंश में वृद्धि होती है।

Share this article :
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

CALLENDER
September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
FOLLOW & SUBSCRIBE