Home Anmol Kahaniya तृष्णा

तृष्णा

0 second read
0
0
108
Images

तृष्णा

एक सन्यासी जंगल में कुटी बनाकर रहता था। उसकी कुटी में एक चूहा भी रहने लगा था। साधु ने अकेलापन दूर करने के लिए चूहे को मनुष्य की तरह बोलना सिखा दिया। एक दिन साधु से चूहे ने कहा – महाराज! मुझे बिल्ली से डर लगता है, अतः मुझे बिल्ली बना दें।
साधु ने चूहे को बिल्ली बना दिया। बिल्ली को कुत्ता तंग करने लगा तो उसने साधु महाराज से कहा – मुझे कुत्ते से डर लगता है। कृपया मुझे , कुत्ता बना दें। साधु ने उसे कुत्ता बना दिया। एक दिन उसने हाथी को देखा जो मस्ती में झूमता हुआ चला जा रहा था। उसे हाथी का जीवन पसन्द आ गया।
Images
अब उसने साधु महाराज से हाथी बना देने की प्रार्थना की। महात्माजी ने उसे हाथी बना दिया। एक दिन एक राजा उसी जंगल में शिकार खेलने को आया। उसने हाथी को देखा तो उसे पकड़ लिंया। अपने साथ उसे घर ले आया।
एक दिन राजा और रानी हाथी पर  बैठकर सैर करने को गये। हाथी को अपने ऊपर रानी का बैठना अच्छा नहीं लगा। वह राजा रानी को गिराकर जंगल में महात्माजी की कुटि पर वापिस आ गया।
राजा ने रानी को उठाकर पूछा – तुम्हें चोट तो नहीं लगी है | इधर हा थी ने सोचा कि इस रानी का जीवन बड़ा सुखमय लग रहा है। अतः मुझे भी रानी बनना चाहिए। अब उसने महात्माजी से प्रार्थना की कि उसे रानी बना दिया जाये। महात्माजी ने उसके असन्तोष को परखकर उसे फिर से चूहा ही बना दिया।
Load More Related Articles
Load More By amitgupta
  • Istock 152536106 1024x705

    मृग के पैर में चक्की

    मृग के पैर में चतकी  रात के समय एक राजा हाथी पर बैठकर एक गाँव के पास से निकलो। उस समय गांव…
  • Pearl 88

    मोती की खोज

    मोती की खोज एक दिन दरबार में बीरबल का अपानवायु ( पाद ) निकल गया। इस पर सभी दर्बारी हँसने ल…
  • Lord

    भगवान गर्व प्रहरी हैं

    "भगवान गर्व प्रहरी हैं: इस साक्षात्कार में 'भगवान गर्व प्रहरी हैं' के सिद्धांत के पीछे छिप…
Load More In Anmol Kahaniya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

How to Delete company/Single F.Y In busy-21 #06

How to Delete company/Single F.Y In busy-21 Efficiently delete company or a single financi…