Home Hindu Fastivals सावन के गीत ( चौमासा ) 6 – हिन्दुओ के व्रत और त्योहार

सावन के गीत ( चौमासा ) 6 – हिन्दुओ के व्रत और त्योहार

1 second read
0
0
27

सावन के गीत ( चौमासा ) 6

बैठे राजा तखत बिछाए,कोई चिठियाँ तो आई दक्खिन देश से उठो गोरी दिवला जगाओ, न देश से जी महाराज।
चिठियाँ तो आई दखिन देश से जी महाराज। हम पे राजा उठा न जाए,

कोई चन्दा उजाले चिट्ठी बाँचलो जी महाराज। किन किन लिखी है राम-राम दही

कोई किन किन को आई राजा चाकरी जी महाराज सब को लिखी है राम-राम,

कोई हमको तो लिखी बैरन नोकरी जी महाराज। अबके तो राजा सुसरा जी को भेजो,

चौमासे राजा घर रहो जी महाराज। बुडढे बाबुल भेजे न जायें, गोरी

जिनके तो बेटा गाबरू जी महाराज। अबके तो राजा जेठा जी को भेजो,

चौमासे राजा घर रहो जी महाराज। बडै भैया भेजे न जाएँ गोरी

उनको तो क्यवारी कन्या ब्याहनी जी महाराज। अबके राजा देवर जी को भेजो,

चौमासे राजा घर रहो जी महाराज। छोटा भैया भेजा ना जाए गोरी,

ह उनके तो नई बन्नी कामिनी जी महाराज।

अबके राजा नन्दोई जी को भेजो,

चार महीने राजा घर रहो जी महाराज। जीजा जी को भेजा न जाए, गोरी

चार भाइयों की बहना लाडुली जी महाराज।

लिखी हमारी ऐसी तकदीर, जाए राजा दक्‍क्खिन देश रहियो दिल लगाए गोरी जी महाराज।

Load More Related Articles
Load More By amitgupta
Load More In Hindu Fastivals

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

How to Delete company/Single F.Y In busy-21 #06

How to Delete company/Single F.Y In busy-21 Efficiently delete company or a single financi…